कानपुर नगर l समाज कल्याण सेवा समित एवं समाज के जन सहयोगीगण द्वारा कानपुर नगर कानपुर देहात में अब तक लगभग 14000 लावारिस शवों का सा सम्मान अंतिम संस्कार कराया गया है।और कोविड-19 की महामारी से कानपुर नगर में लगभग 3200 कोरोना ग्रसितशवों का भी अंतिम संस्कार कराया गया है
विगत13वर्षों से लगातार समिति लावारिस शवों का सासम्मान अंतिम संस्कार कराती आरही है प्रतिवर्ष 5 जनवरी से 9 जनवरी तक पांच दिवसीय सभी धार्मिक समुदाय द्वारा लावारिस शवों का कन्धा दान अभियान चलाया जाता है इस वर्ष भी पांच दिवसीय कन्धा दान अभियान चलाया जा रहा है l
दिनांक-5-1-2022को हिन्दू समुदाय द्वारा कंधा दान दिया जाऐगा पोस्टमार्टम हाउस कानपुर मे समय-1ः00बजे अपराह्न
आइये इस मानवता पूर्ण कार्य में आप भी हमारे साथ कंधे से कन्धा मिलाकर लावारिशों के वारिस बनें l
2022-01-04
