पुखरायां । कस्बे के सीएचसी में 45 प्लस और 18 प्लस के लिये वेक्सीनेशन का कार्य चल रहा था , लेकिन दो दिन से वेक्सीन न होने के कारण लोगों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ रहा है वही पर चिकित्सा प्रभारी ने बताया कि वैक्सीन आने पर लगाई जायेगी ।
कस्बे के सीएचसी में 45प्लस और 18 प्लस वेक्सीन लगाने का कार्य चल रहा था वही चिकित्सा प्रभारी डॉ आदित्य ने बताया कि दो दिन से वैक्सीन उपलब्ध न होने के कारण वैक्सीन नही लगाई जा रही है , वैक्सीन आने पर लगाई जाएंगी , वही पर कस्बे के आसपास जय सिंह , अरविन्द कुमार , धीरेन्द्र कुमार , अजय कुमार , रमेश , राम सेवक , रानी देवी , बन्दना , शिव वती , जया देवी आदि लोग वेक्सीनेशन कक्ष के बाहर बैठकर घण्टो इंतजार करने के बाद जानकारी होने पर मायूस होकर वापस लौटना पड़ा है।
2021-06-30
