ठेकेदार द्वारा सीवर लाइन खुदाई के समय पानी की पाइप लाइन को ठेकेदार द्वारा तोड़ दिए जाने पर हजारों लीटर पानी सड़कों पर बह रहा है

कानपुर l व्यापारी एसोसिएशन और संजय सिंह महामंत्री पनकी जनता बाजार व्यापार मंडल द्वारा प्रशासन का ध्यान पनकी बी ब्लॉक सी ब्लॉक स्टेट बैंक चौराहे से लेकर पनकी थाने जाने वाली बीएमसी हॉस्पिटल तक की रोड पर ठेकेदार द्वारा सीवर लाइन खुदाई के समय पानी की पाइप लाइन को ठेकेदार द्वारा तोड़ दिए जाने पर हजारों लीटर पानी सड़कों पर बह रहा है उसके ऊपर ठेकेदार ने टेंपरेरी गिट्टी डालकर उसको दबाने का प्रयास किया लेकिन फिर भी पानी बह रहा है।
यहां के दुकानदारों का सारा व्यापार धंधा चौपट हो गया है जिससे आने जाने वाले राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं आता प्रशासन से यह मांग करते हैं कि तुरंत इस पर एक्शन लिया जाए और संबंधित ठेकेदार का लाइसेंस निरस्त किया जाए।और अति शीघ्र सड़क का निर्माण उचित मानक द्वारा कराया जाए पुष्पेंद्र जयसवाल महामंत्री कानपुर व्यापारी एसोसिएशन संजय सिंह अजय गुप्ता बीके सिंह एसके शुक्ला राम यस गुप्ता जितेंद्र जयसवाल राजेश जयसवाल कुशाग्र कोहली महेश प्रताप सिंह अर्चना मिश्रा आरती तिवारी करुणा सिंह आदि लोगों ने रोष व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *