20 वर्षो बाद वार्ड 33 विजय नगर में गली निर्माण कार्य का पार्षद ने किया पूजन

कानपुर। 20 वर्षो बाद वार्ड 33 विजय नगर में ब्लॉक 80 से 84 तक वाली सर्विस लेन (गली) गंदगी से पटी हुई थी और वहां के लोग बदबू से बहुत परेशान थे। गुरूवार को वार्ड 33 के पार्षद घनश्याम गुप्ता के प्रयास से उस गली के निर्माण कार्य का पूजन नारियल फोड कर किया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय लोगो ने उनका जारेदार स्वागत किया।
आपको बता दे कई बार क्षेत्रीय लोगो ने सर्विस लेन की गन्दगी को लेकर लिखा पढी की थी,लेकिन पार्षद धनश्याम गुप्ता के अथक प्रयास से गली का निर्माण कार्य की स्वीकृति हो ही गई। उनके इस सराहनीय कार्य की प्रषंसा करते हुए मौके पर पत्रकार किशोर मोहन गुप्ता, बीजेपी नेता मनोज सिंह, जय सिंह, अमिलेन्द्र सिंह, दीपक तिवारी, ठेकेदार बृजेश गुप्ता आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *