रसूलाबाद कानपुर देहात । उत्तर प्रदेश में शीघ्र चुनाव होंने की सुगबुगाहट के चलते सभी राजनैतिक दलों में प्रत्याशियों के चयन को लेकर राजनैतिक हलचलें तेज हो गयी है । रसूलाबाद विधान सभा से टिकट को लेकर भाजपा में तो दावेदारों की लंबी फेहरिस्त जहां देखी जा रही है वही समाजवादी पार्टी में दो लोगो की दावेदारी के बीच पार्टी में जिताऊ प्रत्याशी के रूप में कमलेश चन्द्र दिवाकर को ही टिकट मिलने की चर्चाएं जोरो से आम चर्चा का रूप लिए हुए है ।
रसूलाबाद विधान सभा 2012 मे अस्तित्व में आई जहाँ पहले विधायक समाजवादी पार्टी का बना लेकिन 2017 के चुनाव में यहां से भाजपा की निर्मला संखवार ने विजयी पताका फहराई थी।इस बार 2022 के चुनाव में सपा पुनः इस सीट पर कब्जा करने को लेकर बेताब देखी जा रही है ।
इस सीट में शहरी क्षेत्र न होकर ग्रामीण परिवेश ज्यादा है जहाँ सबसे ज्यादा एससी वोटर है इसके बाद ओबीसी व मुस्लिम और सामान्य वोटर है ।भाजपा से चुनाव लड़ने वाली वर्तमान विधायक निर्मला संखवार पुनः टिकट की प्रबल दावेदार है ही साथ ही भाजपा प्रदेश कार्य समिति की सदस्य / जिलामंत्री कानपुर देहात शारदा संखबार पूर्व प्रधानाचार्य रक्षा मंत्रालय एक शिक्षित महिला नेता है इनका भी क्षेत्र में प्रभाव देखा जाता है । बसपा की टिकट पर 2017 में विधान सभा चुनाव लड़ चुकी अब भाजपा संगठन में क्षेत्रीय मंत्री पूनम संखवार भी सक्रीयता निभाकर अपना अपना प्रभाव जनता पर जताकर टिकट की दावेदारी भाजपा संगठन से कर रही है । कमलेश चन्द्र दिवाकर बिल्हौर विधान सभा से बसपा से विधायक रहे है इन्होंने बसपा छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली और अपने राजनैतिक कौशल जनप्रियता सौम्य स्वभाव के चलते समाजवादियों के सच्चे हितैषी बन गए । दिवाकर अपनी निष्पक्ष कार्यशैली को लेकर लोगो के दिलो व दिमाग मे छाए हुए है । सूत्रों की माने तो समाजवादी पार्टी से कमलेश चन्द्र दिवाकर की टिकट लगभग पक्की मानी जा रही है ।
वैसे सभी राजनैतिक दल जिताऊ प्रत्याशी पर ही दांव लगाना चाहते है ।सभी राजनैतिक दलों ने अपने सूत्रों से इस विधान सभा का गुपचुप सर्वे भी कराया हैअब इन सर्वो के आधार पर राजनैतिक दल किसे टिकट देंगे यह भी शीघ्र सामने आने वाला है ।
2022-01-07
