बारिश से धान केंद्रों पर नहीं हो सकी खरीद

रसूलाबाद l बेमौसम बारिश के चलते धान खरीद केंद्रों पर धान खरीद बंद करनी पड़ी। धान तौल के लिए खुले मैदान में व्यवस्था होने से किसानों को मायूस होना पड़ा। वहीं ट्रैक्टर-ट्राली में लदे धान को तिरपाल व पालीथिन से ढककर बचाया गया। वहीं जो धान छाया में नहीं थे उन्हें भी ढकना पड़ा।

रसूलाबाद के आरएफसी धान खरीद केंद्र पर मौजूद एसएमआइ आकाश वर्मा ने बताया कि खुले में धान खरीद केंद्र का होने के कारण किसानों के धान की तौल नहीं हो पाई। इसके चलते खरीद बंद रही व पहले से खरीदे जा चुके धान को तिरपाल से ढकवा दिया गया है। किसान सुरेश चंद्र व अजीत ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली पर लदे धान को तिरपाल व पालीथिन से ढककर बचाया है, तौल न होने से अब मौसम साफ होने का इंतजार करना पड़ेगा। वहीं राजपुर के धान केंद्र पर भी तिरपाल से धान को ढंककर सुरक्षित किया गया। यहां भी किसान तौल न हो पाने से किसान परेशान रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *