कानपुर देहात : आक्सीजन प्लांट होने के बाद भी समाचार मिलने के मामले को डीएम ने संज्ञान लेकर जिम्मेदारों से नाराजगी जताकर लीकेज व बाकी समस्या के लिए कार्यदायी संस्था से इसे दूर करने के निर्देश सीएमओ व सीएमस को दिए।
कोरोना संक्रमण के मद्देनजर मरीजों को पर्याप्त आक्सीजन उपलब्ध कराने को लेकर शासन ने एक हजार लीटर व 167 लीटर प्रति मिनट क्षमता के दो आक्सीजन प्लांट जिला अस्पताल में स्थापित कराए हैं। इसके बावजूद यहां पर सरकारी धन का दुरुपयोग कर बाहर से सिलिडर मंगाए जा रहे हैं। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने जिम्मेदारों पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सीएमओ डा. एके सिंह को तत्काल प्लांट के लीकेज को दूर कराने के निर्देश दिए। उन्होंने प्लांट स्थापित कराने वाली संस्था से संपर्क कर एल-टू को आपूर्ति देने वाले प्लांट की खामी दूर कराने की बात कही। उन्होंने प्लांट आपरेटर से बात भी कराई। कंपनी के लोगों ने शीघ्र समस्या समाधान का आश्वासन दिया है। डीएम जेपी सिंह ने बताया कि एल-टू प्लांट में दिक्कत आई है। कार्यदायी संस्था व सीएमएस को समस्या दूर करने के निर्देश दिए हैं।
