कानपुर में लगातार बढ़ते जा रहे कोरोना के केस, 96 नए संक्रमित मिलने से आंकड़ा 250 पार

कानपुर शहर में कोरोना वायरस तेजी से पांव पसारता जा रहा है। हर क्षेत्र से कोरोना संक्रमित आने लगे हैं। गुरुवार को कोरोना वायरस के 96 पाजिटिव केस मिले हैं। मई माह के बाद एक दिन में कोरोना के सर्वाधिक केस आए हैं। इसके साथ ही सक्रिय केस की संख्या बढ़कर 257 हो गई है।

सीएमओ डा. नैपाल सिंह के मुताबिक कोरोना के संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। आइआइटी समेत सभी क्षेत्रों में लगातार कोरोना संक्रमित सामने आ रहे हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि किसी को भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ रही है। एलएलआर अस्पताल में एक कोरोना संक्रमित महिला को भर्ती कराया गया है, जिन्हें मधुमेह व हाइपरटेंशन भी है। संक्रमितों बढ़ती संख्या को देखते हुए अस्पतालों को तैयार कर लिया गया है। जीएसवीएम मेडिकल कालेज को लेवल-थ्री डेडीकेटेट कोविड हास्पिटल और कांशीराम अस्पताल में लेवल-टू कोविड हास्पिटल तैयार है। निजी क्षेत्र में नारायणा मेडिकल कालेज और रामा मेडिकल कालेज को भी कोविड अस्पताल बनाया गया है।

इन क्षेत्रों के संक्रमित:

आइआइटी, पांडुनगर, काकादेव, स्वरूप नगर, सिविल लाइंस, तिलक नगर, किदवई नगर, कल्याणपुर, अशोक नगर, गोविन्द नगर, दामोदर नगर, तिवारीपुर, आर्य नगर, गीता नगर, बर्रा, विष्णुपुरी, पीएसी, कर्नलगंज, प्रेम नगर, एचएएल, पनकी, कैंट, हेमंत विहार, नवाबगंज, गांधी ग्राम, राजीव नगर, साकेत नगर, यशोदा नगर, आंबेडकरपुरम, मंगलवा विहार, शारदा नगर, गंगा नगर, ग्वालटोली, जरौली, विकास नगर, भन्नानापुरवा, शिवगंज, जीएसवीएम मेडिकल कालेज, चौबेपुर, डीएमएसआरडी, जाजमऊ, हनुमंत विहार और खलासी लाइन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *