कानपुर। जनपद के थाना साढ़ में एक व्यक्ति ने पुलिस लॉकअप के अंदर जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया। उसे सीएचसी से कानपुर रेफर किया
गया है।
थाना साढ़ क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी अरुण कुमार गुप्ता (50 वर्ष) के घर चार-पांच दिन पूर्व चोरी हुई थी। जो घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए बराबर पुलिस के चक्कर लगा रहा था। लेकिन, पुलिस उसकी सुन नहीं रही थी।
शुक्रवार को पीड़ित फिर थाने पहुंचा और अपनी गुहार लगाई। आरोप है कि पुलिस ने उसकी सुनने के बजाय उल्टे पीटकर लॉकअप में बंद कर दिया।
इससे नाराज अरुण गुप्ता ने लाकप के अंदर ही जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर वहां मौजूद पुलिस वालों के हाथ-पांव फूल गए।
उसे तत्काल सीएचसीभीतरगांव ले जाया गया। जहां से डॉक्टरों ने कानपुर रेफर किया है।
पुलिस ने अभी इस मामले में कुछ भी कहने से इनकार किया है अरुण गुप्ता की इलाज के दौरान उर्सला अस्पताल कानपुर में अभी-अभी मौत होने की सूचना आ रही हैं।
2022-01-07
