मॉडर्न कन्वेंशन सेंटर का आज दिनांक 7 जनवरी को विधिवत भूमि पूजन कराकर निर्माण कार्य शुरू कराया गया

कानपुर ब्रेकिंग
कानपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड की कानपुर नगर की सबसे बड़ी परियोजना मॉडर्न कन्वेंशन सेंटर का आज दिनांक 7 जनवरी को विधिवत भूमि पूजन कराकर निर्माण कार्य शुरू कराया गया ।
इस परियोजना का शिलान्यास विगत 4 जनवरी को माननीय मुख्य मंत्री श्री योगी अदियानाथ द्वारा लखनऊ से किया गया था ।
मंडलायुक्त एवं कानपुर स्मार्ट सिटी के अध्यक्ष श्री राज शेखर , नगर आयुक्त एवं कानपुर स्मार्ट सिटी के सीईओ श्री शिवसिरप्पा G N मौजूद थे| इस परियोजना का कार्य एमएचपीएल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को डिजाइन टू बिल्ड पद्धति पर प्रदान हुआ है। इस परियोजना हेतु इनकी सहयोगी कंपनी गंगा इंफ्रा बिल्ड है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *