कानपुर l दिनांक 06 जनवरी 2022, आज गुजैनी स्थित बन्दना इण्टर कालेज में 18660 मे०या० पनकी तापीय विस्तार परियोजना पनकी कानपुर एवं उद्यमिता विकास संस्थान उ० प्र० लखनऊ द्वारा शिक्षित बेरोजगार युवतियों हेतु ब्यूटीशियन ट्रेड का निःशुल्क कौशल अभिवृद्धि एवं उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन मा० विधायक श्री सुरेन्द्र मैथानी जी के कर कमलों द्वारा किया गया।
अपने उद्बोधन में श्री
सुरेन्द्र मैथानी जी ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक परिवार के जीवन यापन हेतु रोजगार की सुविधा उपलब्ध कराते हुए बेहतर पर्यावरण, पेयजल, पोषण एवं शिक्षा आदि के अवसर उपलब्ध कराकर उनके जीवन स्तर में सुधार लाना डी प्रदेश सरकार का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण से प्रशिक्षार्थियों में न केवल कौशल वृद्धि होगी बल्कि उनके आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी होगी।
इस दौरान पनकी वापरीय विस्तार परियोजना के इजी० राम कुमार (SE) इजी० नवीन चौधरी (ER) एवं इजी० अतुल कुमार राय (AE) ने भी प्रशिक्षणार्थियों को सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन उद्यमिता विकास संस्थान उ० प्र० लखनऊ के कार्यक्रम संयोजक श्री शैवाल भटनागर ने किया। इस दौरान बन्दना इण्टर कालेज की अवधिका सुश्री बन्दना सोलकी, श्री रामजी गुप्ता, सुश्री पूनम संहितः 50 प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।
