कानपुर में कोरोना का हमला और तेज हो गया है. हालत यह रही कि दो दिन से नर्वस नाइंटीज में आ रहे कोरोना के नए मामलों ने शुक्रवार को शतक लगा दिया. शुक्रवार को कानपुर में कोरोना के 103 नए संक्रमित मिले. इसके साथ ही एक्टिव केस की संख्या बढ़कर अब 359 पर पहुंच गई है.
सीएमओ की रिपेार्ट के अनुसार, कानपुर में कोरोना के नए मामले आइआइटी, पांडुनगर, काकादेव, स्वरूपनगर, सिविल लाइंस, तिलकनगर, किदवईनगर, कल्याणपुर, अशोकनगर, गोविंदनगर, दामोदरनगर, तिवारीपुर, आर्यनगर, गीतानगर, बर्रा, पनकी, कैंट, गांधीग्राम, यशोदानगर, शारदानगर,जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज, जाजमउ, खलासी लाइन, श्यामनगर, नवाबगंज, रामादेवी, बगाही, विकासनगर, रतनलालनगर, चंद्र विहार, हरजेंदरनगर, अर्मापुर, मैनावती मार्ग, विमाननगर, पुलिस लाइन, एल्डिको, घाटमपुर, लाजपतनगर, रावतपुर, मिर्जापुर, शास्त्रीनगर, आजादनगर, सफीपुर, रोशननगर,ख् आरके नगर, डिप्टी पड़ाव, चंद्रिकादेवी, हंसपुरम, वसंत विहार, बिरहर, गौरी शहबाजपुर, पतारा, इंदिरानगर, चकरपुर, धनकुट्टी, नौबस्ता, ककवन, बेहटा, सजारी, खपरा मोहाल और बाकरगंज में मिले हैं. राहत की बात यह है कि ओमिक्रोन का कोई नया केस रिपेार्ट नहीं हुआ है. शुक्रवार को 4441 लोगों की कोरोना टेस्टिंग की गई. इन सबके बीच आइआइटी में नए केस मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है. एक संक्रमित होम आइसोलेशन में स्वस्थ हो गया l
2022-01-07
