-पश्चिम बंगाल से लेकर अहमदाबाद ले जाने की थी तैयारी
कानपुर। क्राइम ब्रांच ने कोहना पुलिस व मत्स्य पालन विभाग के साथ मिलकर ट्रक भर प्रतिबंधित मांगुर मछली पकड़ी।
शुक्रवार को गंगा बैराज पर चेकिंग के दौरान एक ट्रक से प्रतिबंधित प्रजाति की करीब तीन टन मछलियों को बरामद किया गया। मछलियों को मार कर तस्करी करने वाले पांच आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया। सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
मामला शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे का है। गंगा बैराज के रास्ते एक ट्रक उन्नाव की तरफ से गंगा बैराज होते हुए कानपुर की ओर आ रहा था। संदिग्ध लगने पर जब उसकी तलाशी ली। ट्रक के पिछले हिस्से में तिरपाल लगा कर भरे हुए पानी में भारी मात्रा में एनजीटी द्वारा प्रतिबंधित थाई मांगूर मछली बरामद हुई। ट्रक से पश्चिम बंगाल के रहने वाले चालक राहुल देवनाथ, विश्वनाथ घोष, दिव्यांदु मंडल, रवि मंडल, अमित मुखर्जी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पश्चिम बंगाल से मछलियां लेकर गुजरात के अहमदाबाद में बेचने जा रहे थे। ट्रक से बरामद करीब तीन टन मछलियों को कटरी शंकरपुर सरायं के पास गड्ढा खोद कर नष्ट किया गया।
2022-01-08
