शिक्षक भर्ती को लेकर प्रशिक्षित स्नातकों ने धरना देकर भरी हुंकार

कानपुर और फर्रुखाबाद में शिक्षक भर्ती को लेकर प्रशिक्षित स्नातकों ने धरना देकर भरी हुंकार, डीएम आफिस के बाहर धरना
Fri, 07 Jan 2022
कानपुर में 97 हजार पदों पर शिक्षक भर्ती किए जाने की मांग को लेकर प्रशिक्षित स्नातकों ने शुक्रवार को पहले पैदल मार्च निकाला, फिर डीएम कार्यालय के बाहर अच्छी संख्या में एकजुट होकर धरना दिया। सभी का कहना था, कि वह जून 2021 से लगातार भर्ती की मांग कर रहे हैं, मगर सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है।

अधिकतर प्रशिक्षित स्नातकों ने पैदल मार्च की शुरुआत काकादेव से की। इसके बाद सभी समूह के रूप में विकास भवन पहुंचे। जब यहां किसी प्रशासनिक अफसर से वार्ता न हो सकी तो सभी डीएम कार्यालय के बाहर पहुंच गए और हुंकार भरी। युवाओं की अधिक संख्या देख, कई थानों की फोर्स भी मौजूद रही। आवास विकास निवासी आकाश द्विवेदी ने बताया कि जो सभी प्रशिक्षित स्नातकों की मांगें थी, वह पत्र अपर जिलाधिकारी को सौंपा। यहां विकास, अमित कुमार, विशाल, निधि, शैलजा आदि मौजूद रहीं।

फर्रुखाबाद में प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षकों केे शेष पदों पर भर्ती न किए जाने के विरोध में शुक्रवार को शहर में जुलूस निकाल कर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया गया। अभ्यर्थियों ने प्रदेश सरकार व मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। काफी संख्या में उग्र नारेबाजी करते युवाओं की भीड़ के अचानक कलेक्ट्रेट पहुंचने पर वहां मौजूद नगर मजिस्ट्रेट ने फतेहगढ़ कोतवाली प्रभारी को सूचना दी। फतेहगढ़ कोतवाली प्रभारी जेपी पाल पुलिस बल के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को कोविड प्रोटोकाल का हवाला देकर धरना समाप्त करने को कहा तो युवाओं ने उनके खिलाफ भी नारेबाजी शुरू कर दी। बाद में नगर मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव ने उनका ज्ञापन लिया और वापस जाने को कहा। इस पर युवा ज्ञापन की प्राप्ति रसीद दिए जाने की जिद पर अड़ गए। लगभग आधे घंटे के बाद प्राप्ति रसीद मिलने पर आंदोलन कर रहे अभ्यर्थी जुलूस की शक्ल में दोपहर करीब दो बजे आवास विकास स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पहुंचे। वहां जमकर नारेबाजी करने लगे। इस दौरान वह जिलाध्यक्ष या फिर किसी जनप्रतिनिधि को मौके पर आने की मांग करने लगे। इस दौरान कार्यालय में मौजूद जिला मंत्री भाजपा अमरदीप दीक्षित और भाजपा नेता मुकेश गुप्ता ने ज्ञापन देने को कहा, लेेकिन वह किसी जनप्रतिनिधि को ही ज्ञापन देने की मांग पर अड़ गए। सांसद मुकेश राजपूत ने प्रदर्शनकारियों की अगुवाकारों से फोन पर वार्ता की। उन्होंने शाम छह बजे आने की बात कही। तब तक प्रदर्शन कारी भाजपा कार्यालय में डटे रहे। इस अवसर पर शिव कुमार शाक्य, प्रताप ङ्क्षसह, स्वाती, रंगोली, दीपमाला, अनुराग सिंह , विकास दीक्षित, आशुतोष सिंह, इंद्र जीत, हिना, अर्चना, सपना कुमारी, दीप्ति पाल, एकता कटियार, विकास पाल, अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *