कानपुर : अगर आप नया वाहन खरीद रहे हैं तो रहे सावधान क्योंकि ऐसा ही एक मामला कल्याणपुर थानाक्षेत्र में देखने को मिला है। जहां पीड़ित को 2021 में सन 2018 की तीन साल पुरानी दो पहिया वाहन थमा दी। चलाने पर आए दिन गड़बड़ी के चलते पीड़ित ने गाड़ी को एजेंसी में वापस दे दी। तब से पीड़ित को न गाड़ी वापस दी न ही रुपए लौटाए।
पीड़ित वीरेंद्र कुमार दुबे
ने बताया कि उन्होंने काकादेव स्थित गौरी शंकर मोटर तुलसी नगर से 25 जून 2021 को बैट्री स्कूटी मनोज कुमार के नाम से फाइनेंस पर ली थी। गाड़ी की कुल कीमत 96 हजार रूपये थी। जिसमें उन्होंने लिखा पढ़ी में चालीस हजार रुपए नकद दिए थे। बाकी फाइनेंस कराया था। गाड़ी लेने के छह माह तक कोई कागज नही दिए गए। वहीं गाड़ी लेने के बाद से गाड़ी आए दिन खराब होने लगी। तब से गाड़ी एजेंसी में ही बनने के लिए खड़ी है। तब से पीड़ित एजेंसी और पुलिस विभाग के चक्कर लगा रहा है।
पीड़ित का कहना है कि उन्हें तीन साल पुरानी गाड़ी दे दी गई है। जिस कारण गाड़ी आए दिन खराब होने लगी। गाड़ी पुराने मॉडल कि है पता न चल जाए इस कारण कोई कागजात भी नही दिए।जबकि उन्होंने नई गाड़ी का भुक्तान किया था। एजेंसी मालिक ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। जिसकी शिकायत पुलिस से की है। वहीं पुलिस ने पीड़ित से तहरीर लेकर उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है।
2022-01-08
