कानपुर l भारतीय जनता पार्टी छावनी विधानसभा पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया के द्वारा मंगला विहार दो के मदरलैंड स्कूल वाली गली में कुल 64 लाख की लागत से कई सड़कों का शिलान्यास कर निर्माण कार्य प्रारंभ कराया गया इस मौके पर भाजपा पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया ने बताया कि 56 भोग चौराहे से सुजातगंज क्रॉसिंग तक एक करोड़ 50 लाख की लागत से सड़क का सुंदरीकरण कार्य का शुभारंभ
भी आज उद्घाटन करके किया गया तथा सिन्हा मोड़ से सुंदरी माता मंदिर तक एक करोड़ 10 लाख की लागत से सड़क का सुंदरीकरण का अनुमोदन उनके द्वारा कराया गया तथा उसका उद्घाटन पूर्व पार्षद निर्देश सिंह चौहान के द्वारा किया गया श्री भदौरिया के मुताबिक सारे उद्घाटन आचार संहिता के लागू होने के पहले किए गए शिलान्यास के दौरान क्षेत्रीय नागरिकों के द्वारा पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया को माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए उनके द्वारा कराए गए अभूतपूर्व कार्यों की प्रशंसा की गई इस मौके पर मुख्य रूप से दिनेश द्विवेदी गुड्डू बाजपेई मलखान सिंह चौहान सुधीर बाजपेई चंदन सिंह पुनीत त्रिपाठी लल्लन दुबे गौरव चतुर्वेदी युवराज सिंह जितेंद्र चौरसिया अमरीश जायसवाल आनंद भदौरिया सहित काफी तादाद में क्षेत्रीय मौजूद रहे।
2022-01-08
