जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी कानपुर नगर श्री विशाख जी0 द्वारा आज एचबीटीयू के शताब्दी भवन में सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट के कार्यो की समीक्षा बैठक की

कानपुर नगर। जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी कानपुर नगर श्री विशाख जी0 द्वारा आज एचबीटीयू के शताब्दी भवन में सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट के कार्यो की समीक्षा बैठक की। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि निरीक्षण में बूथों में जो भी कमियां मिली है तत्काल उसके विषय मे अपनेओ आर0ओ0 को तत्काल अवगत कराएं ताकि समय बद्ध तरीके से उसका निस्तारण किया जा सके । उन्होंने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि निर्वाचन कार्य से सम्बंधित जो भी कार्य उन्हें दिए गए है उन्हें पूरी जिम्मेदारी से सम्पादित करे। निर्वाचन कार्य मे लापरवाही करने वाले अधिकारी /कर्मचारियो की किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नही की जायेगी, बैठक में खण्ड विकास अधिकारी कल्याणपुर, अधिशासी अभियंता शिवराजपुर एवं अधिशासी अभियंता घाटमपुर द्वारा बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित होने पर उनका वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए। बैठक में समस्त आर0ओ0 उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *