कानपुर l विधानसभा चुनावों का ऐलान होने के साथ ही राजनीतिक घमासान तेज हो गया है. विभिन्न माध्यमों से जो जानकारी मिल रही है, उसके अनुसार कानपुर में तीसरे चरण के तहत चुनाव होगा. इसके तहत 25 जनवरी को नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ होगी, जबकि 20 फरवरी को मतदान होगा.
चुनाव आयोग की तरफ से घोषित किए गए चुनावी कार्यक्रम के अनुसार, कानपुर मे तीसरे चरण के तहत 25 जनवरी को अधिसूचना जारी होने के साथ नामांकन शु
रू होंगे. एक फरवरी को नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख है. नामांकन पत्रों की जांच दो फरवरी को जबकि नाम वापसी की आखिरी तारीख चार फरवरी होगी. इसके बाद 20 फरवरी को कानपुर की सभी दस विधानसभाओं में मतदान होगा जबकि 10 मार्च को मतगणना होगी. विधानसभाओं की बात करें तो कानपुर में बिल्हौर, बिठूर, कल्याणपुर, गोविंदनगर, सीसामउ, आर्यनगर, किदवईनगर, कानपुर कैंट, महराजपुर और घाटमपुर विधानसभा हैं.
वहीं, वर्ष 2017 में कानपुर की 10 विधानसभा के मुकाबले इस बार 1 लाख 36 हजार 931 वोटर बढ़ गए हैं, जोकि पिछले बार के मुकाबले लगभग 5 प्रतिशत ज्यादा हैं. जबकि विधानसभा चुनाव 2022 में कुल वोटरों की संख्या 34.89 लाख हो गई है. इनमें 18.95 लाख पुरुष और 15.93 लाख महिलाएं शामिल हैं. सभी 10 विधानसभाओं में कुल 78,409 वोटर जुड़े हैं. पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले इस बार वोटरों की संख्या में काफी ज्यादा इजाफा हुआ है. एक जनवरी 2022 तक 18 वर्ष पूरा करने वाले युवा भी नए वोटर बनने के लिए काफी दिलचस्पी दिखाई है. अलग अलग विधानसभा क्षेत्र के 33,746 नए वोटर बने हैं. यही नहीं, इस बार इस बार ट्रांसजेंडर की वोटर लिस्ट में इजाफा हुआ है. चुनाव में 3,661 दिव्यांग वोटर भी अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे. 10 विधानसभाओं में 1429 मतदान केंद्र और 3702 पोलिंग बूथ हैं.
2022-01-08
