कानपुर l देश में धूम्रपान पर सार्वजनिक प्रतिबंध के बाद से होटलों, रेस्टोरेंट समेत अन्य सार्वजनिक स्थलों पर अलग से स्मोकिंग जोन बनाने का नियम है। पर कानपुर के सभी रेस्टोरेन्ट इस नियम की आड़ में हुक्का बार चला रहा हैं। यह धंधा पूरी तरह अवैध है, परंतु प्रशासन इससे बेपरवाह बना हुआ है। शहर में रोज नए नशे के ठिकाने बन रहे हैं।
दो तीन साल से शहर में बड़ी संख्या में हुक्का बार संचालित होने लगे हैं। सूत्र बताते हैं कि स्वरूप नगर क्षेत्र में मधुराज हॉस्पिटल के पीछे रेस्टोरेंट में धड़ल्ले से चल रहा हुक्का बारों में नाबालिग युवक, युवतियों को नशे का लती बनाए जाने का काम हो रहा है। हुक्का बारों में फ्लेवर्ड हुक्के की आड़ में तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थ मिलाकर पिलाए जा रहे हैं। इससे युवा लड़के-लड़कियां नशे की लत के शिकार हो रहे हैं। क्षेत्रीय पुलिस से सेटिंग और प्रशासन की अनदेखी से यह गंदा धंधा तेजी से फलफूल रहा है।
स्वरूप नगर चौकी के पास बने कानपुर कैफे के,सी रेस्टोरेंट में युवाओं को अवैध रूप से हुक्के का सेवन कराया जा रहा है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि कुछ सफेदपोशों के संरक्षण में एक स्थानीय दबंग सलमान द्वारा इस हुक्का बार का संचालन किया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले में नाइट कर्फ्यू लगा दिया है उसके बाद भी कुछ दबंग लोग करोना काल में नशा परोसने का कारोबार कर रहे हैं बावजूद इसके के,सी रेस्टोरेंट में चोरी छुपे अवैध रूप से हुक्का बार चलाये जा रहे हैं। यहां युवक-युवतियां आकर हुक्का पी रहे हैं और लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। यहां एक ही हुक्के से कई लोग पीते हैं जिससे कोरोना संक्रमण फैलने की आशंका बनी रहती है
दबंग सलमान द्वारा इस हुक्का बार का संचालन किया जा रहा है
स्थानीय नागरिकों के आरोपों को सच माने तो कुछ सफेदपोशों के संरक्षण में स्थानीय दबंग सलमान द्वारा इस हुक्का बार का संचालन किया जा रहा है। यहां होने वाली अराजकता का विरोध करने पर दबंग और उसके गुर्गे गाली गलौज करते हैं और धमकाते हैं।
इस बारे में पूछने पर इंस्पेक्टर स्वरूप नगर ने फोन पर बताया कि नियमों के उल्लघंन की अनुमति किसी को नहीं दी जा सकती। मामले की निष्पक्ष जांच करवा कर सख्त कानूनी कार्यवाही की जायेगी। और संबंधित विभाग को बताया भी जाएगा
2022-01-09
