कानपुर देहात के रसूलाबाद में दहेज लोभी एक ऐसा परिवार सामने आया जिसकी हरकत क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है

रसूलाबाद। कानपुर देहात के रसूलाबाद में दहेज लोभी एक ऐसा परिवार सामने आया जिसकी हरकत क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। दहेज के लिए पत्नी से मारपीट करने अथवा उसे मायके भेजने की तमाम घटनाएं सामने आती हैं लेकिन इस दहेज लोभी पति ने दहेज की मांग पूरी न होने पर अपनी दूसरी शादी कर ली। भेद खुला तो पत्नी ने दहेज लोभी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
गांधीनगर निवासी रजनी देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 29 जून 2012 को डुडौली विजहरा थाना डेरापुर निवासी शिवदीप से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद पति शिवदीप कम दहेज लाने की बात कह उसको दूसरी शादी करने की धमकी देने लगा।
29 जून 2015 को उसे बच्चे सहित घर से निकाल दिया। इसके बाद पति ने विजयीपुर थाना मूसा नगर निवासी एक महिला के साथ दूसरा विवाह कर लिया है।
पति के दूसरे विवाह में उसके ससुर रामकृष्ण, सास राम जानकी, देवर सचिन व मनोज, ननद नीलम और निर्मला ने सहयोग किया है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि रजनी की तहरीर पर ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *