ओमीक्रोन एवम कोरोना की तीसरी लहर से रहें सावधान

कानपुर l आरोग्यधाम के होम्योपैथिक शिविर में कोरोनावायरस की लहर से रोकथाम के साथ ओमीक्रोन एवं वायरल गैस्ट्रोएंट्राइटिस से बचाव व उपचार की निशुल्क होम्योपैथिक दवाइयां डॉ हेमंत व डॉ आरती मोहन ने वितरित की l

सर्दी के मौसम में वायरल गैस्ट्रोएंट्राइटिस, वायरल निमोनाइटिस, उच्च रक्तचाप एवं दमा के मरीज बढ़े

आरोग्यधाम के होम्योपै थिक शिविर में उमड़ी मरीजों की भीड़

ओमीक्रान एवं कोरोनावायरस से बचाव के साथ ही वायरल बीमारियों की जटिलताओं को पूर्ण रूप से ठीक करती होम्योपैथिक दवाएं

आरोग्यधाम के चिकित्सक 3 दिनों के अंदर सामान्य कोविड-19 वस्तुओं से संपूर्ण उपचार बिना किसी दुष्प्रभाव के कर रहे

वरिष्ठ होम्योपैथ डॉ हेमंत मोहन व डॉ आरती मोहन को प्रकाशोत्सव के अवसर पर सिक्ख सभा ने सिरोपा देकर किया सम्मानित

प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मोतीझील प्रांगण में गुरु गोविंद सिंह जी के 400 वें जन्मोत्सव के अवसर निशुल्क होम्योपैथिक स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया। कैंप का आयोजन ग्वालटोली स्थित आरोग्य धाम के जाने-माने होमियोपैथिक चिकित्सक डॉ हेमंत मोहन व डॉ आरती ने किया। इस अवसर पर डॉ हेमंत मोहन व डॉ आरती मोहन ने बताया कि कोरोना एवं ओमीक्रौन के लक्षणों में घबराने की आवश्यकता नहीं है। गंभीर से गंभीर अवस्था में इन बिमारियों का होमियोपैथिक दवाएं 3 दिन में संपूर्ण उपचार करने में सक्षम हैं। मोती झील प्रांगण में लाखों की संख्या में दूर-दूर से आए भक्तों ने लंगर छका। कैंप में असाध्य रोग जैसे कि वायरल गैस्ट्राइटिस वायरल निमोनाइटिस, पथरी, चर्मरोग,भगंदर बच्चेदानी,एक्जिमा, दमा, उक्त रक्तचाप, मधुमेह, डिप्रेशन, सर्दी, खांसी आदि के 1450 मरीजों का निशुल्क परीक्षण कर निशुल्क दवाए वितरित की गई। आरोग्यधाम की स्त्रीरोग विशेषज्ञ डा आरती मोहन ने महिलाओं से संबंधित रोग जैसे मासिक अनियमित,बच्चेदानी में गांठ,बांझपन, स्वेत प्रदर आदि के महिलाओं का निशुल्क परीक्षण कर दवाएं वितरित की। आरोग्य धाम के वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ हेमंत मोहन ने बताया कि समय परिवर्तन के साथ–साथ लोग एलोपैथिक दवाओ के प्रभाव से बचने के लिए होम्योपैथिक दवाओं का सहारा ले रहे है। होम्योपैथिक एक ऐसी चिकित्सा प्रणाली है जिसमें रोग के साथ रोगी भी ठीक हो जाता है। डॉ अभिषेक सिंह ने ह्रदय रोगियों को उच्च रक्तचाप से बचने की सलाह दी एवं संतुलित आहार के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घी,तेल चिकनाई का सेवन कम से कम करने से कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित किया जा सकता है।

कैंप में गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष हरविंदर सिंह लार्ड, समाजसेवी ओम प्रकाश द्विवेदी, राकेश श्रीवास्तव सहित अनेक गणमान्य एवं सम्मानित व्यक्ति उपस्थित थे। कैंप के आयोजन में जे०पी०सिंह, सरदार सल्ली सिंह, अशोक मोहन, आर०आर० मोहन, प्रशांत शर्मा,उमा शर्मा, आर एन खन्ना, प्रखर दिक्षित, किरण तिवारी श्रुति सिंह,सौम्या सैनी,आशीष यादव, ने विशेष सहयोग प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *