मृतक की पत्नी ने बच्चों के संग हाथों में तख्ती लेकर लगाई न्याय की गुहार । निष्पक्ष जांच की मांग
अनाथ बच्चों ने रो कर बताई अपनी बेबसी
कानपुर नगर के सचेंडी थाना अंतर्गत दिलीपपुर गांव पिछले कुछ माह पूर्व हुई पिटाई के बाद मौत से दुखी पीड़ित परिवारों ने हाथ में तख्ती के कर मांगी प्रशासन से न्याय की मांग मृतक सुबोध बाजपेेेई की पत्नी ने बताया कि बीच सड़क पर उसके पति की निर्मम पिटाई के बाद हुई मौत से वह काफी आहत हैं वही मृतक के मासूम बच्चों ने पापा के हत्यारों को फांसी दो फांसी दो की हाथों में तख्ती लेकर बताया कि आज भी गांव के कुछ लोग उनको डराने धमकाने आते हैं वहीं दूसरी ओर मृतक के पिता ने अपनी बेबसी और लाचारी बताते हुए कहा कि जिस बुजुर्ग असहाय पिता के सामने एक जवान बेटे की निर्मम हत्या की जाए इससे बडी दुखद घटना दुनिया में और क्या हो सकती है क्षेत्र के रहने वाले सूर्यकांत बाजपेई ने बताया कि प्रदेश में जंगलराज कायम है दिनदहाड़े अपराधिक घटनाएं हो रही हैं दिलीप नगर की घटना ने उन्हें झकझोर दिया है आला अधिकारियों से लेकर प्रदेश के मुखिया से वह मांग करते हैं कि किसी उच्च अधिकारी के द्वारा मामले की संपूर्ण निष्पक्ष जांच कराई जाए ताकि दोषियों को सजा मिल सके सूर्यकांत के मुताबिक इन दिनों दिलीप नगर की संपूर्ण गलियों में सन्नाटा पसरा हुआ है पूरे गांव में भय का माहौल है ब्राह्मण की इस तरह निर्मम हत्या कहीं ना कहीं आला अधिकारियों स्थानीय थाना पर प्रश्न चिन्ह लगाती है कि किस तरह खुले आम अपराधी आज भी गांव में घूम रहे हैं
