कोरोना संक्रमण के इलाज में जीवन रक्षक रेमडिसेवर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर |आज क्राईम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि न्यू लाईफ अस्पताल के सामने चण्डालभाटा शराब दुकान के पास 2 व्यक्ति सीडी डिलक्स मोटर सायकिल लिये खड़े हुए हैंं , जो कोरोना संक्रमण में उपयोग मे लाया जाने वाला रेमडिसिवर इंजैक्शन की कालाबाजारी कर रहे हैं। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्ग निर्देशन में सूचना की तस्दीक हेतु मुखबिर के बताये स्थान पर सादे कपड़ों में एक आरक्षक एवं एक अन्य व्यक्ति को रेमडिसिवर इंजैक्शन खरीदने हेतु भेजा, जिन्होंने वापस आकर बताया कि सीडी डिलक्स मोटर सायकिल लिये रखे दोनों व्यक्ति रेमडिसिवर इंजैक्शन मांगने पर 25 हजार रूपये जमा करने पर 1 इंजैक्शन उपलब्ध कराने को कह रहे हैं।

मुखबिर के बताये स्थान पर तत्काल क्राईम ब्रांच एवं गोहलपुर पुलिस द्वारा दबिश दी गयी,  मुखबिर के बताये हुलिये के अनुसार  2 व्यक्ति  मोटर सायकिल लिये खड़े हुए  दिखाई दिये जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया दोनों ने पूछताछ पर अपने नाम शहनवाज खान उम्र 30 वर्ष निवासी पनागर एवं विवेक सिंह चौधरी उम्र 27 वर्ष निवासी सीएमएस कम्पाउंड बताये, दोनो की तलाशी ली गयी,  शहनवाज अपनी पहनी हुई बनियान के अंदर एक रेमडिसिवर इंजैक्शन एवं 2 मोबाईल तथा विवेक सिंह चौधरी शर्ट की जेब में 1 रेमडिसिवर इंजैक्शन तथा 2 मोबाईल रखे मिले। रेमडिसिवर इंजैक्शन के सम्बंध में पूछने पर दोनों ने कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया।

वर्तमान में सम्पूर्ण देश में कोरोना संक्रमण फैला हुआ है, कोरोना संक्रमित मरीजों के लिये रेमडिसिवर इंजैक्शन जीवन रक्षक दवा है, जिसका वितरण/विक्रय प्रशासन की निगरानी में डाक्टरों द्वारा एडवाईज किये जाने पर कोरोना संक्रमित मरीजों को उपलब्ध कराया जा रहा है। शहनवाज एवं विवेक के द्वारा अवैध रूप से रेमडिसिवर इंजैक्शन प्राप्त करते हुए  इंजैक्शनो की कालाबाजारी कर मूल्य से अधिक कीमत में बेचना पाया जाने पर 2  रेमडिसिवर इंजैक्शन, 4 मोबाईल एवं 1 मोटर सायकिल जप्त करते हुये दोनों आरेापियों के विरूद्ध थाना गोहलपुर में अपराध क्रमांक 441/21  धारा 188, 269, 270 भादवि एवं 53, 57 आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005, तथा 3 महामारी अधिनियम 1897, एवं 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955, तथा 5/13 म.प्र. ड्रग कन्ट्रोल एक्ट 1949 का अपराध पंजीबद्ध करते हुये दोनों को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

उल्लेखनीय भूमिका – रेमडिसिवर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वाले आरोपियों को पकड़ने में थाना प्रभारी गोहलपुर श्री आर.के. गौतम के नेतृत्व में काईम ब्रांच के सउनि रामसनेह षर्मा, प्रधान आरक्षक राजेन्द्र बिलौहा, हरिशंकर शुक्ला, आरक्षक   अजीत पटेल, राजेश केवट,   अनिल शर्मा  एवं थाना गोहलपुर के उप निरीक्षक पी.एस. धुर्वे, मयंक यादव, प्रधान आरक्षक सुशील दुबे, दिलीप  की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *