कानपुर देहात में खबर चलने से नाराज पुलिस अधीक्षक ने पत्रकार के खिलाफ लिखाया झूठा मुकदमा
कानपुर देहात में ईटीवी भारत के पत्रकार हिमांशु शर्मा ने जिले के पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी और पुलिस प्रशासन के खिलाफ एक खबर चलाई थी जिससे नाराज पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने अकबरपुर कोतवाली में पत्रकार हिमांशु शर्मा के ऊपर अवैध वसूली का झूठा मुकदमा लिखाया
झूठे मुकदमे और पत्रकारों के उत्पीड़न को लेकर कानपुर देहात प्रेस क्लब और पत्रकारों ने जिला अधिकारी के यहां धरना प्रदर्शन किया जिसके बाद उन्हें शिकायती प्रार्थना पत्र भी दिया वहीं पर जिलाधिकारी जेपी सिंह ने बताया कि मामले को संज्ञान में लेकर 1 सप्ताह के अंदर उचित कार्रवाई की जाएगी
कानपुर देहात प्रेस क्लब की टीम और पत्रकारों ने बताया कि यदि 1 सप्ताह के अंदर मुकदमे की निष्पक्ष जांच ना हुई और पत्रकारों पर उत्पीड़न बंद ना हुआ तो पत्रकार जमीनी संघर्ष करेंगे
