रक्षामंत्रालय ने कानपुर समेत सभी 62छावनी क्षेत्र में लगने वाले प्रवेश शुल्क को समाप्त किया

कानपुर शहर के अन्य क्षेत्रों की तरह आज से छावनी क्षेत्र में भी अब व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश निशुल्क होगा। छावनी परिषद ने तत्काल ठेका निरस्त करते हुए ठेकेदार को प्रवेश द्वारों पर लगाए गए बैरियर हटाने के आदेश दिए हैं।ऐसा न करने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
रक्षा मंत्रालय ने छावनी अधिनियम-2006 के तहत कानपुर सहित देशभर के 62 छावनी क्षेत्रों में व्यावसायिक वाहनों से लिए जाने वाले प्रवेश शुल्क को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया है। छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी ने ठेकेदार फर्म राहुल मेटल स्टोर को वसूली बंद करने का आदेश दिया है।
छावनी परिषद के उपाध्यक्ष लखन लाल ओमर ने इसे सरकार का ऐतिहासिक निर्णय बताते हुए खुशी जाहिर की है। कहा वसूली के नाम पर ठेकेदार के कर्मचारी बदसलूकी करते थे। भाजपा छावनी मंडल अध्यक्ष रामशंकर वर्मा, सुरेंद्र, अरविंद अवस्थी, रामबाबू निषाद, प्रदीप साहू ने भी फैसले की सराहना की।
24 घंटे का इतना लगता था शुल्क
वाहन का प्रकार शुल्क
तीन पहिया 20 रुपये
चार पहिया 50
छह पहिया 100
इससे ज्यादा पहियों वाले वाहन 200

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *