कानपुर देहात जिले में सोमवार को थाना प्रभारी डेरापुर समेत छह लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। डेरापुर थाने व संक्रमितों के घर और आसपास सैनिटाइजेशन किया गया। वहीं सभी को होम आइसोलेट कर दिया गया है।
झींझक कस्बा गांधी नगर निवासी एक युवक मुंबई में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। क सप्ताह पूर्व वह मुंबई से झींझक लौटा था, आठ जनवरी को झींझक सीएचसी में जांच कराई थी। उसकी रिपोर्ट पाजिटिव आई है। सोमवार को संक्रमित के घर पहुंची झींझक सीएचसी से टीम ने युवक के घर में मौजूद तीन लोगों की कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए व संक्रमित को दवा की किट देकर उसे होम आइसोलेशन में रखा गया है। डाक्टर वीके गोस्वामी ने बताया कि स्क्रीनिग की जा रही है। उधर, डेरापुर थाना प्रभारी अखिलेश जायसवाल भी संक्रमित मिले हैं। उन्हें होम आइसोलेट कर दिया गया है। इसके साथ ही नगर पंचायत डेरापुर के कर्मियों ने थाने व उनके आवास पर सैनिटाइजेशन किया। डेरापुर सीएचसी प्रभारी डा. अशोक कुमार ने बताया कि खांसी जुकाम के बाद जांच कराने पर संक्रमित मिले हैं। साथी पुलिसकर्मियों की भी जांच कराई गई है। भोगनीपुर के अमरौधा ब्लाक में सोमवार को चार लोग कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। पीएचसी अमरौधा के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. आदित्य सचान ने बताया कि दो दिन पूर्व जांच को लिए गए सैंपल में पीएचसी अमरौधा का एक एलटी, ब्लाक के ढिकची गांव के दो वशे खपुर गांव का एक व्यक्ति कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। सभी को होम आइसोलेट किया गया है।
50 लोगों के लिए सैंपल
भोगनीपुर : अमरौधा ब्लाक के ढिकची गांव में दो व्यक्तियों की कोरोना पाजिटिव रिपोर्ट आने पर सोमवार को एलटी पवन कुमार ने गांव पहुंच कर 50 लोगों की कोरोना जांच हेतु सैंपल लिए। पीएचसी अमरौधा के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. आदित्य सचान ने बताया कि जांच के लिए सैंपल मेडिकल कालेज कानपुर भेजे गए हैं।
