कानपुर देहात 10 जनवरी 2022
ओलावृष्टि/अतिवृष्टि के कारण फसल क्षति होने की दशा में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु फसल क्षति की सूचना 72 घण्टे के अन्दर देना अनिवार्य।
उपरोक्त जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशों की जानकारी देते हुए उप कृषि निदेशक, कानपुर देहात द्वारा अवगत कराया गया कि दिनांक 05.01.2022 से जनपद मे हो रही लगातार वर्षा एवं ओलावृष्टि से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत जिन बीमित कृषको की फसल को क्षति हुयी है उसकी सूचना सम्बन्धित कृषक को 72 घण्टे के अन्दर बीमा कम्पनी को उपलब्ध करानी होती है तभी उसकी फसल क्षति का व्यक्तिगत दावा बीमा कम्पनी के टोल फ्री नं0 1800-889-6868 पर उपलब्घ कराने पर ही उनका दावा/शिकायत क्षतिपूर्ति हेतु स्वीकार कर फसल की क्षतिपूर्ति का लाभ दिया जाता है।
उप कृषि निदेशक द्वारा उपरोक्त के क्रम में अवगत कराया गया कि जनपद के समस्त विकासखण्डों पर बीमा कम्पनी के प्रतिनिधि कार्यरत है, जिनका विवरण निम्नानुसार हैः- बीमा कम्पनी के कर्मचारी का नाम,विकासखण्ड, मोबाईल नम्बर, इसी क्रम में मनोज कुशवाहा जनपद स्तर 7860680644, सुमन सिंह जनपद स्तर 9110154393, अजीत कुमार सरवनखेडा 8076044002, 9559042645, अमित यादव अकबरपुर 9621776764, 8318549522, विशाल मलासा 8560409322,
विशाल कुशवाहा अमरौधा 7380404029, सुमित झींझक 8303606097, अमित डेरापुर 6307127932, महेन्द्र प्रताप संदलपुर 9918568088, मोहित कुमार राजपुर 9483292883, अभिषेक मैथा 7985259064, सरवन रसूलाबाद 8090747140, टोल फ्री नम्बर- 1800-889-6868 है।
उप कृषि निदेशक द्वारा अवगत कराया गया कि उपरोक्त के अतिरिक्त जनपद स्तर पर राजस्व कर्मचारी/कृषि विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारी एवं बीमा कम्पनी के प्रतिनिधि की संयुक्त सर्वे टीम गठित कर सर्वे कार्य कराया जा रहा है। कृषक बन्धु किसी भी प्रकार की समस्या हेतु उपरोक्त कर्मचारियों के अतिरिक्त जिला कृषि अधिकारी कानपुर देहात के मो0नं0 9260951598 पर भी सम्पर्क कर सकते है।
निर्वाचन आयोग द्वारा उत्तर प्रदेश में आदर्श आचार्य संहिता लागू होने के पश्चात् जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशन में उप जिलाधिकारी मैथा द्वारा दिनांक 09 जनवरी 2022 का ग्राम असई तहसील स्थित रामजानकी महाविद्यालय में कुछ कम्बल एवं कपड़े आदि बांटने के सम्बन्ध में शिकायत प्राप्त हुई है तथा इस सम्बन्ध में एक वीडियो भी वायरल हुआ है तथा उक्त के सम्बन्ध दिनांक 10 जनवरी 2022 की गयी, इस सम्बन्ध में नोटिस जारी की गयी है
2022-01-11
