स्व0पूर्व विधायक श्याम मिश्रा की 15वीं पुण्यतिथि मानाई

कानपुर l क्रांतिकारी नेता और आंदोलनों में इतिहास लिखने वाले छावनी विधानसभा के पूर्व विधायक श्याम मिश्रा की 15वीं पुण्यतिथि के अवसर पर सर्वदलीय नेताओं ने उनके राजनीतिक जीवन पर प्रकाश डाला और उनके तमाम क्रियाकलाप आपस में शेयर किए l
समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर के अध्यक्ष डॉक्टर इमरान साहब ने कहा कि श्याम मिश्रा जी ने एक महिला के ऊपर अत्याचार के खिलाफ स्थानीय पुलिस के खिलाफ आवाज उठाई जिसका नाम इतिहास में संथिया कांड के नाम से गूंजा सीसामऊ विधायक इरफान सोलंकी ने कहा कि श्याम मिश्रा से समाज की सेवा को सीखने का मूल मंत्र मिलता है
कांग्रेसी एवं व्यापारी नेता अरविंद चतुर्वेदी जी ने कहा कि वह राजनीति की पाठशाला थे, जिसमें पढ़कर बहुत सारे नेता जनप्रतिनिधि बने और देश प्रदेश की राजनीति में समाजवाद का नाम रोशन कर रहे हैं।कांग्रेसी नेता राजकुमार यादव ने कहा कि श्याम मिश्रा को कानपुर नगर ही नहीं देश प्रदेश में श्याम गुरु के नाम से जाना जाता हैपुण्य तिथि एवं विचार गोष्ठी में प्रमुख रूप से संस्था के महामंत्री नरेंद्र सिंह (पिंटू ठाकुर), एडवोकेट पंकज कुमार गुप्ता, अशोक केसरवानी, प्रदीप यादव, सुरेश गुप्ता बबलू, सुनील पल्हण, राणा बहादुर सिंह, अन्नू यादव, सनने यादव, पूर्व पार्षद दुर्गेश यादव, पवन श्रीवास्तव, मनीष निषाद, प्रेम यादव, डाली यादव, शान मोहम्मद खान शानू अली हसन अंसारी, पप्पू शुक्ला आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *