इस बार होने वाले विधानसभा चुनाव के करीब आते आते सियासत में भूचाल

औरैया l इस बार होने वाले विधानसभा चुनाव के करीब आते आते सियासत में भूचाल भी देखने को मिल रहा है। भाजपा को एक से के बड़ा झटका मिल रहा है। वही इन सब के बीच एक और बात सामने आ रही है कि औरैया जिले की बिधूना सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक विनय शाक्य का अपहरण हो गया है। बताते चले कि इस दौरान, औरैया जिले की बिधूना सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक विनय शाक्य भी लापता हो गए। उनकी बेटी ने दावा किया है कि उनका अपहरण किया गया है। हालांकि पुलिस ने मामले में बयान जारी किया और कहा कि उनका अपहरण नहीं हुआ है।
बिधूना विधायक विनय शाक्य ने भी सामने आकर मीडिया में बयान जारी किया है कि उनके अपहरण की बात गलत है। उनका कोई अपहरण नहीं हुआ है और वह स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ हैं और समाजवादी पार्टी में शामिल होने वाले हैं। दरअसल, विधयक विनय शाक्य की पुत्री रिया ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में चाचा व दादी पर पिता को ले जाने का आरोप लगाते हुए सरकार से उनकी खोजबीन कराने व परिवार से मिलाने की गुहार लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *