हरवंश मोहाल क्षेत्र अंतर्गत फ्लैग मार्च आईटीबीपी के जवान, कराएंगे शांतिपूर्ण मतदान

कानपुर l विधानसभा चुनाव 2022 को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कानपुर कमिश्नरेट पुलिस पूरी तरह से तैयार हो गयी है।शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न कराने में आईटीबीपी के जवान शामिल होंगे l बुधवार को कानपुर में आईटीबीपी व पुलिस के जवानो ने फ्लैग मार्च निकाला।

कलेक्टर गंज व हरवंश मोहाल थाने के एसीपी शिखर ने बताया कि विधानसभा चुनाव 2022 को देखते हुए आईटीबीपी व् स्थानीय पुलिस के साथ फ्लैग मार्च किया जा रहा है उनका कहना है कि आम जनता में भयमुक्त माहौल बनाये रखने के साथ ही चुनाव को सुरक्षित संपन्न कराया जा सके उनका कहना था की अभी यह फ्लैग मार्च कलेक्टर गंज थाना सर्किल में किया जा रहा है इसके साथ ही कानपुर के अन्य जगहों में भी फ्लैग मार्च किया जाएगा इसके साथ ही जितना ज्यादा से ज्यादा हो सकेगा उतना आम जनता से अपील करेंगे की आप निश्चित होकर मतदान कर सकते है।एसीपी ने बताया की अभी फिलहाल आईटीबीपी की एक कंपनी हमारे साथ है और उनके साथ फ्लैग मार्च किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *