विधायक श्री सलिल विश्नोई के द्वारा स्वामी विवेकानंद जी को स्मरण करते हुये पुष्पांजलि अर्पित की

कानपुर l आध्यात्मिकता का मान सम्पूर्ण विश्व मे बढ़ाने वाले परम श्रद्धेय स्वामी विवेकानंद जी की जन्म जयंती के अवसर पर आज 12/1/2022 दिन बुद्धवार को अपराहन 2:00 बजे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष/विधान परिषद सदस्य विधायक श्री सलिल विश्नोई के द्वारा मोतीझील प्रांगण स्थित प्रतिमा स्थल पर प्रमुख पदाधिकारियों व वरिष्ठ कार्यकर्ताओ की उपस्थिति मे कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुये समस्त युवाओं के प्रेरणास्रोत परम श्रद्धेय स्वामी विवेकानंद जी को स्मरण करते हुये उनके द्वारा दिखाये गये विष्व बंधुत्व के मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हुये पुष्पांजलि अर्पित कर,माननीय श्री विष्नोई जी ने अपने उद्बोधन में कहा के जिस प्रकार पूज्य स्वामी विवेकानंद जी ने युवाओं को दिशा देने का कार्य किया तथा विष्व पटल पर भारत का मान बढ़ाया उसी प्रकार देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी भारत माता को विष्व गुरु बनाने की ओर अग्रसर है कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजयुमो पूर्व जिलाध्यक्ष नवाबसिंह चौहान जी के द्वारा की गई तथा कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर पार्षद दीपक सिंह,क्षेत्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा सुनील साहू,नगर पार्षद विजय ओमर,गोलू बाजपेई,अभिमन्यु सक्सेना, हर्षित श्रीवास्तव,ससांक राजावत,कौशलेंद्र परिहार,चंद्रकांत द्विवेदी,वैभव खंडेलवाल,गोलू बाजपेई,नितिन पाल,नितिन त्रिपाठी,सोनू राठौर,रोहित जयसवाल,दिव्यांशु शर्मा शिवप्रताप आदि लोग मौजूद रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *