कानपुर l आज केशव भवन करवालो नगर कानपुर में साहिब कमाल सरबंश दानी साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज के पावन प्रकाश पर्व को समर्पित व देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के चार साहब जादो की शहादत को समर्पित 28 दिसम्बर को वीर बाल दिवस घोषित करने पर एक गुरमत समागम का आयोजन जिला संयोजक संगत संसार में सुरजीत सिंह ओबराय द्वारा बाबा नाम देव गुरद्वारा कमेटी और उसके प्रधान सेवक नीतू सिंह जी के सहयोग से मनाया गया बाबा नाम देव गुरुद्वारे के
स्त्री सत संग जत्थे के द्वारा सबद गायन के साथ रागी रकम सिंह के जत्थे ने सबद से आई संगतों को निहाल किया।
इसमें केशव भवन में ही गुरु का अटूट लंगर भी बरताया गया समागम में संचालन मुख्य रूप से श्री राम जी प्रान्त प्रचारक सह प्रान्त कार्यवाह श्री भवानी भीख जी और अखिलेश जी विभाग प्रचारक और प्रेम अरोरा जिला सह संघ चालक जी द्वारा किया गया । इस गुरमत समागम में आई संगतों का आभार व्यक्त किया इसमें प्रमुख रूप से लखनऊ से आये अध्यक्ष संगत संसार श्री संजीत सिंह जी प्रदेश महासचिव श्री जसविंदर सिंह जी और गुरुविंदर सिंह छाबरा (उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी) लोग मौजूद रहे क्षेत्र बौद्धिक प्रमुख, मिथलेश जी ने भी साहिब श्री गुरु गोविन्द सिंह जी महाराज के बारे में विचार रखे।
