कानपुर। संगठित अपराध व अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना बाबूपुरवा और क्राइम ब्रांच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। संयुक्त अभियान में बगाही भट्टा बाबूपुरवा से कुल 06 व्यक्तियो को सट्टा खेलते हुए गिरफ्तार किया गया है।
अभियुक़्तों की पहचान बगाही भट्टा थाना बाबूपुरवा निवासी मुनालाल साहू, राहुल साहू, रजत साहू , विपिन शर्मा, शिवम सोनकर, हिमांशु साहू के रूप में हुई। जिनके कब्जे से कुल 1,24,150/- रुपये नकद 08 अदद मोबाइल फोन व 06 पर्ची सट्टा बरामद हुई है । पुलिस द्वारा अभियुक्तो के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

2022-01-13
