अब BJP विधायक विनय शाक्य की बेटी रिया ने पुलिस से मांगी सुरक्षा

अब BJP विधायक विनय शाक्य की बेटी रिया ने पुलिस से मांगी सुरक्षा, पत्र लिखकर कही ये बात
Wed, 12 Jan 2022
बिधूना विधायक विनय शाक्य की बेटी रिया शाक्य ने पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा की गुहार लगाई है। हालांकि, उन्हें किसे खतरा है इसका जिक्र नहीं किया। यह कहा कि विधान सभा चुनाव में कहीं न कहीं वह अपने पिता की उत्तराधिकारी के नाते राजनीति में कदम बढ़ाएंगी। इस बाबत क्षेत्राधिकारी बिधूना को एक पत्र लिखा गया है। निर्देश दिए गए हैं कि पारिवारिक मसलों को समझते हुए जांच के बाद ही कोई कदम उठाया जाए।

कोतवाली बिधूना के भटौरा गांव निवासी भाजपा से विधायक विनय शाक्य की पुत्री रिया शाक्य इनदिनों चर्चा में हैं। मंगलवार को उनके द्वारा एक वीडियो के जरिये चाचा देवेश शाक्य को घेरने का प्रयास किया गया था। बुधवार को उन्होंने देर शाम पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा से खुद के साथ अपने भाई सिद्धार्थ के प्रति सुरक्षा की गुहार लगाई। यह भी कहा कि चुनाव में उम्मीदवार की घोषणा होनी बाकी है। पिता का उत्तराधिकारी मानते हुए वह राजनीति में कदम बढ़ा दिया है। इससे परिवार में गतिरोध की स्थिति है। रिया द्वारा कही गई बातों को ध्यान में रखते हुए अभिषेक वर्मा ने क्षेत्राधिकारी (सीओ) महेंद्र प्रताप सिंह को निर्देश दिया है। अभिषेक वर्मा का कहना है कि सुरक्षा उपलब्ध कराए जाने की बात रिया ने कही है। पृष्ठभूमि की पड़ताल के बाद ही इस पर कोई फैसला लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *