कानपुर की पांच विधानसभाओं से प्रत्याशियों का ऐलान

कांग्रेस ने अपनी पहली सूची में कानपुर की पांच विधानसभाओं से प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है. इसमें पूर्व विधायक अजय कपूर और विधायक सोहिल अंसारी पर कांग्रेस ने पूरा भरोसा जताया है. वहीं, आर्यनगर से वैश्य कोटे से उम्मीदवार के रूप में प्रमोद जायसवाल को टिकट दिया गया है
कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने जब पहली सूची जारी की, तो हर नाम कानपुर के प्रत्याशियों को लेकर उत्सकु दिखा. पहली सूची में पार्टी ने अपने राष्ट्रीय सचिव अजय कपूर को फिर से किदवईनगर विधानसभा से प्रत्याशी बनाया है. अजय कपूर पिछली बार इस विधानसभा में भाजपा के महेश त्रिवेदी से चुनाव हार गए थे. इसी तरह कैंट विधानसभा में विधायक सोहिल अंसारी पर भरोसा जताते हुए उन्हें फिर से टिकट दिया गया है. आर्यनगर विधानसभा में पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल के भाई और व्यापारी नेता प्रमेाद जायसवाल को टिकट दिया गया है. बता दें कि एक दिन पहले ही प्रमोद जायसवाल ने अपनी टिकट पक्की मानते हुए शहर के काशी कहे जाने वाले आनंदेश्वर मंदिर परमट में पूजा अर्चना के साथ भंडारा भी कराया था. महराजपुर में कैबिनेट मंत्री सतीश महाना को टक्कर देने के लिए कांग्रेस ने इस बार कनिष्क पांडेय पर दांव लगाया है. इसी तरह​​ बिल्हौर सुरक्षित विधानसभा में कांग्रेस ने महिला उम्मीदवार दांव खेलते हुए उषा रानी कोरी को टिकट दिया है. पांच नाम फाइनल होने के बाद अब हर किसी की नजर बाकी की विधानसभाओं पर लगी है. सीसामउ में सपा से कांग्रेस में आए पार्षद हाजी सुहैल का दावा मजूबत माना जा रहा है. इसी तरह गोविंदनगर में ब्राह्मण चेहरे पर इस बार दांव खेला जा सकता है. चूंकि पहली सूची में कांग्रेस ने एक महिला उम्मीदवार को टिकट दिया है, ऐसे में देखना दिलचस्प होगा जब बाकी की पांच अन्य विधानसभाओं में नामों का ऐलान किया जाएगा, तो उसमें महिला चेहरे को किस अनुपात में जगह मिलती है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *