विधानसभा चुनाव करीब आते ही शराब तस्कर भी सक्रिय हो गए हैं चुकी चुनाव के दौरान शराब की मांग बढ़ जाती है । इसी कड़ी में कानपुर की विधनु थाना पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त रूप से ऑपरेशन चलाकर चुनाव के लिए सप्लाई की जाने वाली 128 पेटी अवैध हरियाणा की शराब बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने 3 अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया है जिनके पास से दो तमंचे समेत कारतूस भी बरामद किए हैं इस मामले में पुलिस ने कुल 2 वाहनों को भी सीज किया है जिसमें एक कार समेत एक लोडर शामिल है। मामले का खुलासा करते हुए क्षेत्राधिकारी घाटमपुर सुशील कुमार दुबे ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस ऐसे तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चला रही है जिसमें मुखबिर की सूचना पर स्वाति और थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कार और एक लोडर को संदिग्ध पाते हुए रोका तो लोडर में अवैध शराब बरामद हुई उन्होंने बताया कि पूरे माल के साथ 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है । पकड़े गए आरोपियों से पुलिस माल की सप्लाई को लेकर पूछताछ कर रही है।
2022-01-13
