आज गोविंद नगर विधानसभा के विधायक सुरेंद्र मैथानी ने शनेश्वर से कात्यान स्कूल तक 800 मीटर एवं शनेश्वर से ब्रह्मदेव चौराहा 1100 मीटर तक होरहे सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।
विधायक ने कहा कि, पिछले 15 वर्षों से लोगों को नर्क झेलने के लिए मजबूर कर दिया गया था।कांग्रेस और सपा ने मिलकर चुनाव तो लड़ा,लेकिन इस सड़क की सुध किसी ने नहीं ली और यह सड़क पूरी तरह कूड़े के रूप में पटी हुई,पोली(खोकली) सड़क थी।
विधायक ने कहा कि, माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से स्वीकृत करा कर जनहित में निर्माण प्रारंभ कराया।यह सड़क 7 मीटर चौड़ी है।एवं 25 इंच गहरी खुदाई कराकर,गिट्टी डलवा कर, ट्रीटमेंट करवा कर, उसके ऊपर 8 इंच ऊंची सड़क बन रही है
सड़क के किनारे – किनारे दोनों तरफ आरसीसी नाले का निर्माण भी कराया जा रहा है जिससे जलभराव की समस्या से भी,स्थाई निजात मिल जाएगा
विधायक ने बताया कि आरसीसी सड़क का निर्माण हो जाने से,अब लोगों को, 20 वर्ष तक इस सड़क का लाभ/आनंद भी मिलेगा और लोगों का आवागमन भी सुलभ हो जाएगा।लोग चोटिल भी होने से बच सकेंगे।
विधायक ने कहा कि, केवल चुनावी राजनीति को देखकर यदि इस सड़क को आनन-फानन में बनानी होती, तो अब तक बिना नाले के,यह सड़क तो बन जाती, लेकिन जनता के साथ धोखा होता।इसलिए वोट बैंक की राजनीति से ऊपर उठकर के, आरसीसी के नाले को कंप्लीट बनवा कर और आरसीसी की सड़क को कंप्लीट करा कर,यह काम 02 महीने में जनता को समर्पित हो जाएगा।जिसका आनंद जनता को लंबे समय तक प्राप्त भी होगा
उक्त निरीक्षण में मुख्य रूप से विधायक सुरेंद्र मैथानी, नगर पार्षद दीपक सिंह, अभिनव दीक्षित, राजा पंडित, सर्वेश कटियार, आदि लोग मौजूद रहे
विपिन दुबे विधानसभा कार्यालय प्रभारी
13/01/2022
2022-01-13
