प्रदेश सरकार ने गुरुवार को सात आईजी को एडीजी, छह डीआईजी को आईजी तथा आठ एसएसपी को डीआईजी पद पर प्रोन्नत करने का आदेश जारी किया था। 1996 बैच के जिन अफसरों को प्रमोशन मिला है उसमें आईजी वाराणसी रेंज विजय सिंह मीणा का नाम भी शामिल है। नए साल का तोहफा देते हुए साल के पहले दिन एक जनवरी को आईजी विजय सिंह मीणा को एडीजी पद पर प्रोन्नत किया है। इसके साथ ही 2007 बैच के आईपीएस वाराणसी एसएसपी अमित पाठक का भी प्रमोशन डीआईजी पद पर हुआ है।
2022-01-14
