कन्नौज में सपा के पूर्व विधानसभा क्षेत्र प्रभारी पर फायरिंग

कन्नौज में सपा के पूर्व विधानसभा क्षेत्र प्रभारी पर फायरिंग, हमलावर हुए फरार, पुलिस जांच में जुटी
Thu, 13 Jan 2022
कन्नौज में सपा के पूर्व विधानसभा क्षेत्र प्रभारी पर फायरिंग, हमलावर हुए फरार, पुलिस जांच में जुटीसपा के पूर्व विधानसभा क्षेत्र प्रभारी पर फायरिंग हुई हलाकि कोई नुकसान नहीं हुआ।

कन्नौज अस्पताल में भर्ती बहन को देखकर वापस लौटते समय सपा के पूर्व विधानसभा क्षेत्र प्रभारी पर फायरिंग की गई। हमले में सपा नेता के अलावा बहन, बहनोई ,मौसी व भांजे भी बाल-बाल बच गए। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।

कोतवाली छिबरामऊ के गांव कमालपुर में सपा के पूर्व विधान सभा क्षेत्र प्रभारी अच्छे खां परिवार के साथ रहते हैं। गुरुवार को वह रिश्तेदारों के साथ कन्नौज के एक निजी अस्पताल में भर्ती बहन को देखने गए थे। वहां अपने दोनों बच्चों को बहन की देखरेख के लिए छोड़ने के बाद कार से वापस गांव आ रहे थे। कार में उनके साथ कोतवाली छिबरामऊ के इब्राहिमगंज निवासी बहनोई असलम उर्फ पप्पू, बहन मलका, भांजे आजम व आलम एवं गांव कमालपुर निवासी मौसी सलमा भी थी। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर गांव सतौरा के पास तीन युवक डिवाइडर के पास खड़े हुए थे। कार के पहुंचते ही युवकों ने तमंचे से फायर कर दिया। गाड़ी चला रहे भांजे आजम ने बचाने का प्रयास किया। ऐसे में गाड़ी अनियंत्रित हो गई। इस बीच हमलावरों ने पीछे से भी गाड़ी पर फायर किए। करीब चार किलोमीटर दूर निकलने के बाद सपा नेता ने गाड़ी रुकवाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *