सांसद के भाई समेत एक पार्टी के प्रत्याशी पर आचार संहिता उल्लंघन में कार्रवाही

कानपुर देहात में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है। गुरुवार को सिकंदरा, डेरापुर व शिवली पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। अधिकारियों ने साफ तौर पर कहा कि कानून को किसी ने हाथ में लेने की कोशिश तो बख्शा नहीं जाएगा।

सिकंदरा थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि बुधवार को चेकिग के दौरान सांसद देवेंद्र सिंह भोले के भाई राजू सिंह के वाहन पर चुनावी स्टीकर लगे पाए गए थे। वहीं शुभम पाल का हाईवे किनारे के एक मकान में प्रचार लिखा पाया गया। दोनों के खिलाफ चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। शिवली कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि जनसत्ता लोकतांत्रिक पार्टी से अकबरपुर -रनियां विधानसभा प्रत्याशी नरेंद्र सिंह अपने साथी दादा नगर कानपुर नगर निवासी अभय प्रताप सिंह, उमरन ढाबा रनियां के देवराज सिंह, गारब मैथा के बालाजी, लालपुर शिवराजपुर के विन्नू सिंह, सरैंया लालपुर के शिववीर व चार अज्ञात लोगों के साथ बैंक आफ बड़ौदा शाखा मैथा के पीछे लोगों के साथ बैठक कर चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे थे। मैथा चौकी प्रभारी रजनीश कुमार को कोई भी व्यक्ति मास्क नहीं लगाए मिला। उन्होंने बताया कि सभी के खिलाफ चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। डेरापुर थानाक्षेत्र के कांधी निवासी राजेश कटियार उर्फ पोलर ने अपने मकान की दीवारों पर एक राजनीतिक पार्टी के प्रचार-प्रसार का स्लोगन लिखा कर पार्टी के प्रचार में सहयोग करते पकड़े गए। पूछताछ में युवक ने खुद की मर्जी से पार्टी के स्लोगन लिखवा जाने की बात स्वीकार की है। कांधी प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि बिना अनुमति प्रचार-प्रसार करने पर युवक के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *