कोविड हास्पिटलों में भर्ती हैं कोरोना के 12 संक्रमित
– सक्रिय केस की संख्या तेजी से बढ़ रही, 1843 पहुंचा आंकड़ा
Thu, 13 Jan 2022
कानपुर में कोरोना वायरस का संक्रमण शहर के हर तरफ फैल गया है। संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। कोरोना ने शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में भी दस्तक देनी शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक मई 2021 के आंकड़े को पार नहीं कर सका है। गुरुवार को कोरोना के नए संक्रमित 335 मिले हैं। जिले में सक्रिय केस की संख्या बढ़कर 1743 हो गई है। वहीं, एलएलआर के कोविड अस्पताल में 12 संक्रमित भर्ती हैं, उसमें से नौ कानपुर नगर जिले के हैं, जबकि तीन दूसरे जिलों के हैं।
सीएमओ डा. नैपाल सिंह की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। राहत की बात यह रही कि गुरुवार को 335 संक्रमित मिले जो बुधवार के 378 के मुकाबले कम है। गुरुवार को 31 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हुए, उसमें से पांच मरीजों को कोविड हास्पिटल से डिस्चार्ज किया गया, जबकि 26 संक्रमित का होम आइसोलेशन पूरा होने पर स्वस्थ घोषित किया गया।
————–
आइआइटी में आठ संक्रमित मिले
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) में गुरुवार को आठ छात्र-छात्राएं कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की संख्या 121 हो गई है। इंटीग्रेटेड कोविड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर के नोडल अफसर डा. राजेश्वर सिंह का कहना है कि आइआइटी में संक्रमितों को आइसोलेशन में रखने के लिए अलग हास्टल में इंतजाम किया गया है। अभी तक कोई गंभीर केस नहीं मिला है।
————–
कानपुर कोर्ट में पांच संक्रमित
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए रैंडम सैंपलिग कराई जा रही है। कानपुर कोर्ट में 25 लोगों की सैंपलिग कराई गई थी। गुरुवार को आई रिपोर्ट में पांच संक्रमित मिले है। ऐसे में कोर्ट में खलबली मच गई है।
————–
जीएसवीएम में 34 कोरोना संक्रमित
जीएसवीएम मेडिकल कालेज में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जीएसवीएम में अब तक 34 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं, जिसमें से संकाय सदस्य (फैकल्टी) 11 हैं। इसके अलावा 23 जूनियर डाक्टर व एमबीबीएस छात्र हैं।
————–
इन क्षेत्रों के संक्रमित
पुराना कानपुर, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम आफीसर कालोनी, हरजिदर नगर, काकादेव, जाजमऊ, कल्याणपुर, यशोदा नगर, श्याम नगर, माल रोड, जनरलगंज, हर्ष नगर, नवाबगंज, जूही कालोनी, किदवई नगर, कैंट, स्वरूप नगर, बारादेवी, पांडुनगर, आइआइटी, चुन्नीगंज, चमनगंज, बेनाझाबर, बिठूर, मैकराबर्टगंज, आरके नगर, खपरा मोहाल, नवीन नगर, पनकी, रायपुरवा, सिविल लाइंस, रतनलाल नगर, उर्सला अस्पताल, बाबूपुरवा, पनकी, नेहरू नगर, दामोदर नगर, जवाहर नगर, आजाद नगर, परेड, अशोक नगर, शिव कटरा, उद्योग नगर, तिलक नगर, नौबस्ता, कृष्णापुरम, आम्बेडकर नगर, गीता नगर, मंगला विहार, शास्त्री नगर, परदेवनपुरवा, गोपाल नगर, नया चौक, छपेड़ा पुलिया, दर्शन पुरवा, गंगा विहार, साकेत नगर, रामबाग, पीएसी, बिरहाना रोड, गड़रियन मोहाल, जीएसवीएम मेडिकल कालेज, दबौली, आर्य नगर, बारी गांव, तिवारीपुर, सर्वोय नगर, नारामऊ, मिर्जापुर, गंगागंज, गांधी ग्राम, कृष्णा नगर, कर्मचारी नगर, पीएसी मोड़, योगेन्द्र विहार, धरीपुरवा, ट्रांसपोर्ट नगर, गुमटी नंबर पांच, रावतपुर, एवं इंदिरा नगर।
