30जून2021 को वामपंथी दलों के राष्ट्रीय आव्हान पर पेट्रोल , डीजल ,रसोई गैस, खाद्दान्न तेल व अन्य दैनिक वस्तुओं की भारी मंहगाई पर रोक लगाने,कोरोना का इलाज व टीकाकरण मुफ्त करने,सभी को केरल सरकार की तरह12वस्तुएं राशन की दुकान से मुहैय्या करने, सभी को 10 किलो राशन मुफ्त कोरोना काल में देने,शहरी रोजगार गारंटी योजना लागू करने, सभी को रु 7500 छह माह तक देने तथा रु1000 सभी अपंजीकृत मजदूरों को भी देने की मांग को लेकर कॉम राम आसरे पार्क कानपुर में धरना प्रदर्शन किया गया तथा प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को को मेमोरेंडम जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा गया।
धरना स्थल पर हुई सभा को प्रमुख रूप से सीपीआईएम पोलितब्यूरो मेंबर्स पूर्व सांसद कॉमरेड सुभाषिनी अली अशोक तिवारी मोहम्मद वशी गोविंद नारायण सीमा कटिहार विजय कुमार अभिनव कुशवाहा आर पी कनौजिया ओमप्रकाश आनंद अतर सिंह विद्या राजभर उमाकांत टेकचंद चक पानी दीक्षित मोहम्मद जफर विनोद पांडे राणा प्रताप सिंह Asitसिंह राजीव खरे नीलम तिवारी उर्मिला अवस्थी इशरत जहां शिवकुमार चमन खन्ना अमित केसरवानी आदि ने संबोधित किया
2021-06-30
