विधानसभा चुनाव को लेकर सतर्कता हेतु बैठक कर निर्देश जारी किए

कानपुर l अराजक तत्वों पर नजर रखें चुनाव आचार संहिता का शत-शत पालन हो, एडीसीपी ईस्ट, राहुल मिठास कानपुर, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कानपुर कमिश्नरेट में प्रशासन ने सख्ती शुरू की, थाना कलेक्टरगंज में एडीसीपी पूर्वी /यातायात/ वीआईपी ने सर्किल कलेक्टर गंज के ए सी पी शिखर ,एस एच ओ हरबंस मोहाल बादशाही नाका कलेक्टर गंज समस्त चौकी इंचार्ज ,हल्का बीट इंचार्ज के साथ एक बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए, एडीसीपी पूर्वी राहुल मिठास ने कहा समय-समय पर पुलिस फोर्स क्षेत्र में अमन चैन कायम करने व निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए भयमुक्त वातावरण के लिए फ्लैग मार्च रूट मार्च भी कर रही है इसी क्रम में समय-समय पर अराजक तत्वों की चेकिंग होटल ढाबों सराय पर की जाएगी, अराजक तत्व अपराधियों पर नजर रखी जा रही है जिन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *