आरोपी घूम रहे खुलेआम, पीड़ित मांगे साहब दे दो इंसाफ

कानपुर l सरकारे जितने भी लायन आर्डर क्राइम कंट्रोल की बात करें लेकिन अपराधियों पर कोई शिकंजा कसने वाला नहीं है जिसका परिणाम प्रेस वार्ता के दौरान पीड़ित सूरज कुमार ने बताया कि निवासी नया गंज श्रम सूचना केंद्र बेनाझाबर थाना बजरिया के निवासी 25 दिसंबर रात्रि 11:00 बजे अपने घर पैदल जा रहा था गाजी ईदगाह रोड कानपुर नगर में पहुंचा था तभी राजकुमार नन्हेठ पुत्र स्व0 महादेव व दिलीप कुमार नन्हेठ पुत्र स्व० अरूण कुमार निवासीगण मकान नं0 107/9-सी चन्द्र नगर, थाना-सीसामऊ, कानपुर नगर व दो अज्ञात व्यक्तियों (सामने आने पर प्रार्थी पहचान सकता है) ने प्रार्थी को रोक कर मारने पीटने लगे और राज कुमार नन्हेठ ने प्रार्थी की जेब से रूपया 5400/- जबरदस्ती निकाल लिया। प्रार्थी ने विरोध किया तो दिलीप कुमार नन्हेठ ने राज कुमार नन्हेठ के कहने पर प्रार्थी को गोली मारी। लेकिन आरोपी अभी भी खुलेआम घूम रहे हैं पुलिस पीड़ित को गुमराह कर रही है जांच के नाम पर उत्पीड़न कर रही है अगर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो सहपरिवार आत्मदाह करने पर मजबूर हो जाऊंगा जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *