कानपुर में कोहराम मचा रहे कोरोना ने अब दूसरी लहर से जैसे हालात पैदा करना शुरू कर दिए हैं

कानपुर में कोहराम मचा रहे कोरोना ने अब दूसरी लहर से जैसे हालात पैदा करना शुरू कर दिए हैं. इस साल में पहली बार और पिछले साल मई के बाद कानपुर में कोरोना के 457 नए संक्रमित मिले हैं. एक्टिव केस का आंकड़ा भी दो हजार के पार पहुंच गया है. इसके बावजूद लोगों की लापरवाही कम नहीं हो रही है.
बता दें कि कानपुर में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस के प्रतिदिन मिलने वाले मामले पहले 100 के पार हुए, फिर दो दिनों तक 200 से ज्यादा की संख्या आई, एक दिन पहले नए संक्रमितों का आंकड़ा तीन सौ को पार कर गया. शुक्रवार को आई रिपोर्ट ने कोरोना की चिंताजनक तस्वीर दिखाई है. सीएमओ की रिपोर्ट में कानपुर में 457 नए सं​क्रमित मिलने की जानकारी दी गई. इसके साथ ही एक्टिव केस बढ़कर अब 2259 पर पहुंच गए हैं. आइआइटी में अभी भी नए केस मिलते जा रहे हैं. यहां पर दीक्षांत समारोह के बाद से ही रोजाना संक्रमित मिल रहे हैं. इसके अलावा मेडिकल कॉलेज, सीएसजेएम यूनिवर्सिटी, एचबीटीयू जैसे शिक्षण संस्थानों में कोरोना का हमला तेज हुआ है।
इस बीच 41 संक्रमित स्वस्थ हो गए. इसमें 39 जहां होम आइसोलेशन में कोरोना से ठीक हुए, वहीं दो को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया. शुक्रवार को 6910 लोगों की कोरोना टेस्टिंग की गई. इसमें से 105 धनात्मक मामले एंटीजन टेस्ट से ही सामने आ गए l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *