कानपुर के नए और दूसरे पुलिस पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा ने कार्यभार ग्रहण करते ही अपनी कार्यशैली को स्पष्ट कर दिया

कानपुर के नए और दूसरे पुलिस पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा ने कार्यभार ग्रहण करते ही अपनी कार्यशैली को स्पष्ट कर दिया. पत्रकारों से बातचीत कर उन्होंने दो टूक कहा कि चुनाव को सकुशल कराने की बड़ी जिम्मेदारी है l हर छोटी घटना का संज्ञान लेकर सख्त एक्शन होगा. लापरवाही किसी की भी हो, क्षम्य नहीं होगी l
पुलिस लाइन में कार्यभार ग्रहण करने के बाद मीडिया ब्रीफिंग करते हुए नए पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा ने कहा कि उनकी तैनाती चुनावों के दौरान हुई है, ऐसे में चुनाव को सकुशल कराना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है l संवेदशीनल और अति संवेदनशील इलाकों को चिंहित कर वहां पर निगरानी बढ़ाई जाएगी. किसी को माहौल खराब करने की इजाजत नहीं दी जाएगी. ऐसा करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा. इसके अलावा जो लोग माहौल खराब करने वाले हैं, उन्हें चिंहित कर पहले से ही निरोधात्मक कार्रवाई होगी l 1996 बैच के आइपीएस अफसर विजय सिंह मीणा मूलरूप से राजस्थान के जयपुर के रहने वाले हैं l
चुनाव के दौरान पुलिस की व्यस्तता के बावजूद उन्होंने कहा कि इस दौरान अपराधियों पर भी अंकुश लगाया जाएगा. घटना छोटी हो या बड़ी, उस पर एक्शन तत्काल होगा. उन्होने कहा ​कि लापरवाही करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
कानपुर में लाइलाज हो चुकी ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर उन्होंने कहा कि इसके लिए आम जनता के साथ संवाद स्थापित किया जाएगा. व्यापारियों के साथ ही बैठक कर बीच का रास्ता निकाला जाएगा. कानपुर में मेट्रो का काम भी चल रहा है, वहीं कई जगहों पर वास्तविक रूप से समस्याएं हैं, ऐसे में बातचीत के जरिए बीच का रास्ता निकाला जाएगा l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *