कालाबाजारी रोकने को कृषि विभाग ने तीन दुकानों के निलंबित किए लाइसेंस

निलंबित किएकानपुर देहात में उर्वरक कालाबाजारी रोकने के लिए कृषि विभाग की ओर से गुरुवार को अभियान चला 35 दुकानों में औचक छापेमारी की गई। स्टाक, बिक्री रजिस्टर, ई पाश मशीन की जांच के साथ ही अन्य दस्तावेज देखे गए। वहीं 10 दुकानों से नमूने लिए गए जबकि आठ प्रतिष्ठान संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया व तीन के लाइसेंस निलंबित किए।

जिला कृषि अधिकारी व समाज कल्याण अधिकारी ने डेरापुर में पटेल खाद भंडार मुंगीसापुर, विशाल ट्रेडर्स मुंगीसापुर, कुमार ट्रेडर्स डेरापुर व तिवारी ट्रेडर्स डेरापुर में छापेमारी कर डीएपी का नमूना संग्रहित किया। वहीं तिवारी खाद प्रतिष्ठान में अभिलेख अपूर्ण मिलने पर लाइसेंस निलंबित कर दिया। वहीं आइएफएफडीसी कृषक सेवा केंद्र मुंगीसापुर, बालाजी खाद भंडार महोई, साधन सहकारी समिति डिलवल बंद होने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। भूमि संरक्षण अधिकारी व जिला उद्यान अधिकारी ने सिकंदरा में छह प्रतिष्ठानों में छापेमारी की, लेकिन टीम के पहुंचने की सूचना पर कटियार ट्रेडर्स संचालक दुकान बंद कर भाग गए, जिससे उनका लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। वहीं अकबरपुर क्षेत्र में आठ दुकानों में छापेमारी कर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *