कानपुर । मकरसंक्रांति के विशेष अवसर पर शहर के प्रसिद्ध चौराहे घंटाघर मे कानपुर प्रेस क्लब व आईरा प्रेस क्लब के तत्वावधान मे विशाल तहरी व गर्म कपडे़ वितरण का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार कानपुर प्रेस क्लब सरंक्षक सरस बाजपेयी ने किया उन्होंने कहा कि पत्रकार हमेशा सामाजिक सेवाओं के लिए तत्पर रहता है ऐसे ही सभी पत्रकार साथियों को सामाजिक कार्यो मे बढ-चढ कर हिस्सा लेना चाहिए साथ ही गरीबो की मदद हमेशा करते रहना चाहिए।

2022-01-15
