एक माह पहले अंडर पास में लगाई गई थी लाइट,15 दिन से खराब लाइट आज सही होने पर क्षेत्रीय लोगों ने खुशी मनाई

कानपुर l सनिगवा गिरजा नगर मंगला बिहार गदियाना के निवासियों की शिकायत पर रामादेवी अंडरपास पुल के नीचे एक माह पूर्व लगाई हुई लाइट खराब की सूचना कैबिनेट मंत्री सतीश महाना को दी गई तो अंडरपास पुल की खराब लाइट को तत्काल सही कराने का आदेश दिया। क्षेत्रीय लोगों की मनोभावना को महसूस करते हुए वी डी राय ने संबंधित विभाग के लोगों को बुलाकर मौके पर ही सभी लाइट सही कराई। लाइट सही हो जाने की खुशी में आसपास के निवासियों ने मौके पर पहुंचे वरिष्ठ भाजपा नेता वी डी राय व क्षेत्रीय पार्षद सौरभ तिवारी को धन्यवाद दिया , इस मौके पर अध्यक्ष श्रीकांत मिश्रा मनीष पासवान दिलीप पटेल सुनील राजपूत आशीष कुशवाहा संदीप मौर्य गोविंद मिश्रा नितिन राजपूत आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *