कानपुर 15 जनवरी । ए-25, शांति नगर निवासी धीरेंद्र सिंह मौर्य ने आज कानपुर प्रेसक्लब में वार्ता

कानपुर । ए-25, शांति नगर निवासी धीरेंद्र सिंह मौर्य ने आज कानपुर प्रेसक्लब में वार्ता करते हुए बताया कि उनके बेटे की ह्त्या कर दी गई , जिसकी प्रथिमिकी पुलिस नहीं लिख रही है।
बेटा अभय कुशवाहा को शिवम गौतम उनके दूसरे घर पर श्यामनगर ले गया जहाँ से रोहिल राजपूत, सूर्यांश कटियार आदि कार से जिसका नम्बर–यू0पी078/ जी0बी0 0934 ले गए थे।
काफी देर रात होने पर पिता ने रात 11 बजे फोन किया तो बेटे ने थोड़ी देर में आने को कहा। इसके कुछ समय बाद मो0 नम्बर- 9044948086 से बेटे का फोन आया कि दरवाजा खुला रखना मैं आ रहा हूँ।
रात बीत गई मगर वह नहीं आया , सुबह 8 बजे श्याम नगर चौकी इंचार्ज का मो0 7007680496 .से फोन आया कि हैलट आओ तुम्हारे बेटे का एक्सीडेंट हो गया है। हैलट जाने पर कुछ पता नहीं चला, अगले दिन सुबह हैलट स्तिथ लाश घर से बरामद हुई।
पिता का कहना है कि तीन दिन पहले बेटे का विवाद अमित सोनकर, रतन साहू, अभिषेक दाती, गोपाल तिवारी, किशन नागट उर्फ हितू बादशाह से हो गया था। इन्हीं लोगों ने मिलकर पुलिस की साठ-गाँठ करके हत्या की और एफ0आई0आर भी नहीं लिख रहे हैं।
उसने स्थानीय पुलिस व प्रशासन और राज्य सरकार को प्रार्थना पत्र लिखकर मुकदमा दायर करने और नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *